By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: छात्रा ने युवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप लगाया, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > छात्रा ने युवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप लगाया, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखण्डक्राइम

छात्रा ने युवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप लगाया, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Nation Lens
Last updated: July 10, 2026 4:23 pm
Nation Lens
Published: July 10, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर बेहोश कर यौन शोषण करने, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की भाभी भी इस साजिश में शामिल रही। मामले में कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पूरी घटना का विवरण दिया। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान पांवधोई क्षेत्र की एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे संबंध बढ़े तो महिला उसे अपने घर बुलाने लगी। आरोप है कि महिला ने छात्रा पर अपने देवर उवेश से दोस्ती करने का दबाव बनाया। छात्रा ने इनकार किया, लेकिन महिला ने उसका मोबाइल नंबर देवर को दे दिया। इसके बाद युवक लगातार फोन करने लगा और स्कूल के बाहर पहुंचकर दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता के अनुसार, 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के बाद आरोपी ने उसे धमकाकर बाइक पर बैठा लिया और अपनी भाभी के घर ले गया। वहां उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए गए। आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत करने पर उसे बदनाम कर दिया जाएगा और जान से मरवा दिया जाएगा।

छात्रा ने आगे बताया कि आरोपी उसे रोशनाबाद भी ले गया, जहां कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए और एक वीडियो भी बनवाया। इसके बाद शादी का दबाव बनाया गया। आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग भी की।

पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

लाइनमैन की करंट से मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर परिजनों का आक्रोश
झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (CAU) के संगठन के सचिव अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी से विशेष मुलाकात
माण्डुवाला के पास जंगल में बोरे में मिली महिला की सड़ी गली लाश
राजाजी टाइगर रिजर्व शादी विवाद में कार्रवाई, दो अधिकारी और दो कर्मचारी हटाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?