By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: सोमवार और मंगलवार को भी मौसम का आरेंज अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > सोमवार और मंगलवार को भी मौसम का आरेंज अलर्ट
उत्तराखण्ड

सोमवार और मंगलवार को भी मौसम का आरेंज अलर्ट

Nation Lens
Last updated: May 3, 2026 6:33 pm
Nation Lens
Published: May 3, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा
– प्रशासन अलर्ट, जनपदों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार एवं मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर सभी जनपदों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट एवं सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा दिनांक 04 मई, 2026 को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों के लिए तथा दिनांक 05 मई, 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाधित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि कुछ जनपदों में सड़कों के बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिन्हें अधिकांशतः खोल दिया गया है तथा शेष मार्गों को भी जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह मौसम की स्थिति के अनुरूप ही किया जाए। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए उड़ानों का संचालन स्थगित रखा जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी संभावित आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके।

चार धाम यात्रा में भीड़ का दबाव या सिस्टम की कमजोरी? 60 दिन में 72% श्रद्धालु, 86 दिन रहे पूरी तरह खाली
डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : सुबोध उनियाल
यूकेडी ने की निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR
पीएम मोदी ने किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण.. देहरादून से दिल्ली का सफर अब मात्र ढाई घंटे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?