By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: युवती से दोस्ती कर रुपये हड़पने और बदनाम करने की धमकी में केशव थलवाल पर केस
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > युवती से दोस्ती कर रुपये हड़पने और बदनाम करने की धमकी में केशव थलवाल पर केस
उत्तराखण्ड

युवती से दोस्ती कर रुपये हड़पने और बदनाम करने की धमकी में केशव थलवाल पर केस

Nation Lens
Last updated: May 19, 2026 6:05 pm
Nation Lens
Published: May 19, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। शहर कोतवाली पुलिस ने दिव्यांग महिला अधिवक्ता को ब्लैकमेल करने, मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या की धमकी दे फंसाने के आरोप में केशव थलवाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के लिए दिए गए तथ्यों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता देहरादून जिला न्यायालय में वकालत करती हैं। करीब तीन माह पूर्व उनका संपर्क जागो उत्तराखंड नाम के फेसबुक पेज के संचालक केशव थलवाल से हुआ। पीड़िता ने अपने पड़ोसी से आ रही समस्या पर उससे संपर्क किया। तब आरोपी ने खुद को प्रताड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर बताकर पीड़िता की सहानुभूति बटोरी। इसके बाद उसने अलग-अलग समय पर गूगल पे और नकद के माध्यम से 25 हजार रुपये से अधिक की रकम ले ली। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो उसने अपना सामाजिक रसूख दिखाते हुए पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि पैसे हड़पने के बाद केशव ने पीड़िता पर गर्लफ्रेंड बनने, शादी करने और अपने सभी मुकदमे मुफ्त में लड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी छवि खराब करने, फर्जी तरीके से बदनाम करने और अपने सुसाइड नोट में उसका नाम लिखकर आत्महत्या करने की गंभीर धमकियां दीं। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बीते तीन मई की रात आरोपी के दोस्त त्रिलोक नकोटी ने पीड़िता को कॉल किया। त्रिलोक ने डराया कि केशव ने आत्महत्या का प्रयास किया है और वह अस्पताल में भर्ती है। उसने धमकी दी कि यदि पीड़िता ने केशव की बात नहीं मानी तो मीडिया और सोशल मीडिया पर इस घटना का पूरा दोष पीड़िता पर डालकर उसका सामाजिक व पेशेवर जीवन बर्बाद कर दिया जाएगा। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने को पुलिस तहरीर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केशव थलवाल निवासी कुराण, पट्टी ओण, लंबगांव जिला टिहरी और त्रिलोक निकोटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए : सीएम
लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ करने के लिए मांगी आपत्तियां व सुझाव
पीएम मोदी ने किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण.. देहरादून से दिल्ली का सफर अब मात्र ढाई घंटे में
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?