By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: देहरादून: बारिश के बाद दून विहार में सीवर ओवरफ्लो, 600 परिवार प्रभावित; ₹13.70 करोड़ की सीवर परियोजना 5 महीने से शासन में अटकी
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > देहरादून: बारिश के बाद दून विहार में सीवर ओवरफ्लो, 600 परिवार प्रभावित; ₹13.70 करोड़ की सीवर परियोजना 5 महीने से शासन में अटकी
उत्तराखण्ड

देहरादून: बारिश के बाद दून विहार में सीवर ओवरफ्लो, 600 परिवार प्रभावित; ₹13.70 करोड़ की सीवर परियोजना 5 महीने से शासन में अटकी

Nation Lens
Last updated: June 19, 2026 4:23 am
Nation Lens
Published: June 19, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून: बारिश के बाद दून विहार में सीवर ओवरफ्लो, 600 परिवार प्रभावित; ₹13.70 करोड़ की सीवर परियोजना 5 महीने से शासन में अटकी

 

देहरादून, 18 जून। राजधानी देहरादून के वार्ड संख्या-06 स्थित दून विहार, बापूनगर और जाखन क्षेत्र में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद 40 वर्ष पुरानी सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई। सीवर का गंदा पानी सड़कों से होते हुए कई घरों में घुस गया, जिससे सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार सीवर का पानी घरों में भरने से फर्नीचर, राशन और अन्य घरेलू सामान खराब हो गया। पूरे इलाके में गंदगी और बदबू फैलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

600 से अधिक परिवारों की जलापूर्ति प्रभावित

 

बारिश के दौरान बापूनगर क्षेत्र में पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे करीब 600 परिवारों की जलापूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सीवर का पानी पेयजल लाइनों में मिलने से डायरिया, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

 

शासन में लंबित है ₹13.70 करोड़ की योजना

 

 

जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड जल संस्थान ने दून विहार-जाखन क्षेत्र की पुरानी सीवर लाइन बदलने के लिए ₹1370.97 लाख (करीब ₹13.70 करोड़) का प्राक्कलन 30 जनवरी 2026 को शासन को भेजा था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

 

जनप्रतिनिधि ने सचिव को लिखा पत्र

 

क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव को पत्र भेजकर परियोजना को ‘अत्यावश्यक जनोपयोगी कार्य’ घोषित करते हुए तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

 

जनप्रतिनिधि का बयान

 

“40 साल पुरानी सीवर लाइन अब हर बारिश में क्षेत्रवासियों के लिए अभिशाप बन गई है। लोग अपने ही घरों में गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। शासन से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अब और देरी न की जाए। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो मानसून के दौरान स्थिति और भयावह हो सकती है।”

एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
मसूरी की वादियों में कुलदीप-वंशिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी
मोती बाजार के गोदाम में आग लगाने वाला नाबालिग पकड़ा गया
नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन स्थगित, टंकी से उतरे आंदोलनकारी
लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?