By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, देहरादून में प्राथमिक शिक्षक संघ का महा प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, देहरादून में प्राथमिक शिक्षक संघ का महा प्रदर्शन
उत्तराखण्ड

टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, देहरादून में प्राथमिक शिक्षक संघ का महा प्रदर्शन

Nation Lens
Last updated: June 22, 2026 6:19 pm
Nation Lens
Published: June 22, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर से आए शिक्षक राजधानी में रैली निकालकर सचिवालय कूच करने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। रोके जाने से नाराज शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। संघ का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसके तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा की व्यवस्था की गई, लेकिन हाल ही में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

संघ से जुड़े दिगंबर नेगी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 20 हजार और पूरे देश में करीब 25 लाख शिक्षक इस आदेश से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट लागू होने से पहले अनेक शिक्षक राज्य सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के आधार पर विधिवत नियुक्त हुए थे। इन शिक्षकों ने वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दी हैं, इसलिए उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए।

संघ ने सुझाव दिया कि यदि न्यायालय के आदेश का अनुपालन आवश्यक हो तो राज्य सरकार अनुभव आधारित एक विशेष परीक्षा आयोजित कर राहत प्रदान कर सकती है। इसके साथ ही संघ ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, प्रारंभिक शिक्षा में तैनात शिक्षकों को तीन साल की सेवा पूरी होने पर गृह जनपद स्थानांतरण का अधिकार देने और गोल्डन कार्ड योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग भी उठाई।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकले इस सचिवालय कूच ने राजधानी के यातायात को प्रभावित किया। कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। शिक्षक संघ का कहना है कि उनकी मांगें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के लिए हैं।

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी,राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा
यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण से कई व्यापारी हुए प्रभावित
पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासी नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु उत्तराखण्ड सरकार का अभियान 
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउटः डॉ. धन सिंह रावत
रुड़की तहसील में पीआरडी जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?