देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनहित और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Contents
तबादलों की सूची
- तपेश कुमार चन्द्र – 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
- नीरज सेमवाल – देहरादून से उधमसिंह नगर
- सुमित पाण्डेय – नैनीताल से हरिद्वार
- अस्मिता मंगाई – पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
- आशीष जोशी – सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
- विमल प्रसाद – चम्पावत से नैनीताल
- विमल रावत – उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर
- नताशा सिंह – हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
- निहारिका सेमवाल – पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत
- तुषार बोहरा – पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
- अखलेश कुमार – पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर
डीजीपी का बयान
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को पुख्ता करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान भी पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए तत्पर है।



