देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने 13 ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। कांग्रेस संगठन ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन हित में सक्रिय कार्य करने के निर्देश दिए। कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के अनुमोदन के बाद ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: शनिवार को ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से 13 ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान करती है तथा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, जितेन्द्र तनेजा, राजेश पुंढिर, राजीव प्रजापति, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, विजय, अर्जुन पासी, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी:
-रायपुर ब्लॉक- सरिता बिष्ट
-डालनवाला ब्लॉक- अर्जुन पासी
-करनपुर ब्लॉक- विजय कुमार
-कांवली रोड ब्लॉक- राजेश पुंडीर
-यमुना कॉलोनी ब्लॉक- राजीव प्रजापति
-कौलागढ़/प्रेमनगर ब्लॉक- जितेंद्र तनेजा
-सेवला खुर्द ब्लॉक- ललित भद्री
-क्लेमेंटटाउन कैंट ब्लॉक- वीरेंद्र पंवार
-पटेलनगर ब्लॉक- मुकिम अहमद
-नत्थनपुर ब्लॉक-सुनील थपलियाल

देहरादून में कांग्रेस ने 13 ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प
Leave a Comment


