By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम में सुधार देख डीएम हुए खुश ,अधिकारियों की पीठ थपथपाई
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम में सुधार देख डीएम हुए खुश ,अधिकारियों की पीठ थपथपाई
उत्तराखण्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम में सुधार देख डीएम हुए खुश ,अधिकारियों की पीठ थपथपाई

Nation Lens
Last updated: June 13, 2026 6:37 pm
Nation Lens
Published: June 13, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम इस बार चर्चा का विषय रहा। पहले अधूरी तैयारियों के चलते स्थगित किए गए कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों ने पिछली कमियों को दूर कर बेहतर व्यवस्थाएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने निरीक्षण कर संतोष जताया और अधिकारियों की पीठ थपथपाई।

कम समय में बड़ी चुनौती 29 मई से शुरू हुए SIR अभियान में BLO के सामने सबसे बड़ी चुनौती गणना प्रपत्रों को घर-घर पहुंचाना और समय पर संकलन करना है। निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए तय समय सीमा निर्धारित की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 6,60,308 मतदाताओं तक ही गणना प्रपत्र पहुंच पाए हैं। यानी लगभग 52 प्रतिशत मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाना अभी बाकी है। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम करने और मतदाताओं से सहयोग की अपील की।

नागरिकों से अपील और जागरूकता रथ रवाना जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे गणना प्रपत्र सही जानकारी के साथ भरकर जल्द जमा करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को SIR अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी देंगे।

इस बार की बेहतर तैयारियों से अधिकारियों को राहत मिली है, खासकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को, जिन्हें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन को उम्मीद है कि टीमवर्क और जनसहयोग से तय समय में लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (CAU) के संगठन के सचिव अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी से विशेष मुलाकात
बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ : आंगनबाड़ी पोषण आहार में गड़बड़ी उजागर
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में युवक-युवती मृत पाए गए
देहरादून में महाराष्ट्र नंबर एसयूवी गाड़ी में मिले डेढ़ करोड़ रुपए
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सुविधा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?