By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्र में डीआईजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्र में डीआईजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्र में डीआईजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

Nation Lens
Last updated: March 6, 2026 4:55 pm
Nation Lens
Published: March 6, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पांच मार्च को इनकी तैनाती के आदेश जारी किए गए। आदेश मिलते ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार इनमें दो अधिकारियों को रिलीव कर दिया है। गृह सचिव शैलेश बगोली ने तीनों अधिकारियों को केंद्रीय सेवा में बुलाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार की ओर से गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया। आदेश में मुख्तार मोहसिन (आईपीएस 2005 बैच) को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है। अरुण मोहन जोशी (आईपीएस 2006 बैच) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।राज्य में आईजी, केंद्र में संभालेंगे डीआईजी का पद इस डेपुटेशन में एक बड़ी बात यह सामने आई है कि प्रतिनियुक्ति पर जा रहे अरुण मोहन जोशी, मुख्तार मोहसिन और नीरू गर्ग, ये तीनों ही अधिकारी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। केंद्र में जो उनकी तैनाती तय की गई है, वह उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर हुई है। केंद्र में आईजी पद नामित होने तक इन्हें वहां डीआईजी पद पर काम करना पड़ सकता है।पिछले साल हुए थे डिबार, इस बार सरकार ने खुद भेजे नामइन तीनों आईपीएस अधिकारियों के डेपुटेशन का मामला बेहद दिलचस्प है। इस बार अधिकारियों ने प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए स्वयं आवेदन नहीं किया था, बल्कि राज्य सरकार ने ही पहल करते हुए इनके नाम केंद्र को भेजे थे। जानकारी के अनुसार, पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का आदेश आने के बावजूद वहां ज्वाइन न करने के कारण इन अधिकारियों को केंद्र से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।सरकार की तत्परताअधिकारियों के बिना आवेदन के ही राज्य सरकार ने बीते 16 फरवरी 2026 को इन तीनों के नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिए। केंद्र ने इस पर मुहर लगाते हुए विभागवार तैनाती तय कर दी। राज्य सरकार की तत्परता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच मार्च को दिल्ली से आदेश जारी हुआ और छह मार्च को राज्य ने नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को तत्काल रिलीव भी कर दिया।केंद्र के निर्देश पर आईपीएस अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया है। अब आगे कार्यवाही पुलिस मुख्यालय स्तर से होनी है। आईपीएस मुख्तार मोहसिन को अभी तकनीकी वजहों से रिलीव नहीं किया गया है। उन पर भी जल्द निर्णय कर लिया जाएगा।- शैलेश बगौली, सचिव-गृह

 

लगातार मिल रही शिकायतों के चलते हीरा गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई
बजट सत्र: विधानसभा की सीढ़ियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ईद-उल-फितर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नेक पहल
एसएफआई ने ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता बढ़ाने की निंदा की
बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ : आंगनबाड़ी पोषण आहार में गड़बड़ी उजागर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?