नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है। सुपर 8 के मुकाबले अब सेमीफाइनल की तस्वीर साफ़ कर रहे हैं। दो टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी दो स्थानों के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
क्वालीफाई कर चुकी टीमें
– इंग्लैंड (ग्रुप 2) – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक
– साउथ अफ्रीका (ग्रुप 1) – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक
बाहर हो चुकी टीमें
– जिम्बाब्वे (ग्रुप 1) – 2 हार
– श्रीलंका (ग्रुप 2) – 2 हार
सेमीफाइनल की दौड़ में बची टीमें
– ग्रुप 1: भारत और वेस्टइंडीज
– ग्रुप 2: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान
सुपर 8 पॉइंट्स टेबल
ग्रुप -1, व ग्रुप 02
आगे का समीकरण:
ग्रुप 2:
– पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का मैच निर्णायक होगा।
– अगर पाकिस्तान 65+ रनों से जीतता है या 13 ओवर में ~150 रन का लक्ष्य चेज कर लेता है → पाकिस्तान सेमीफाइनल में।
– अन्यथा → न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में।
ग्रुप 1:
– भारत बनाम वेस्टइंडीज का आखिरी मैच ही तय करेगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद तीसरी टीम का ऐलान आज होगा, जबकि चौथी टीम का फैसला 1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से होगा।




