By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: मांडूवाला के जंगल में कट्टे में मिली महिला की लाश का राज़ खुला, पति ने ही की थी हत्या
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > मांडूवाला के जंगल में कट्टे में मिली महिला की लाश का राज़ खुला, पति ने ही की थी हत्या
उत्तराखण्डक्राइम

मांडूवाला के जंगल में कट्टे में मिली महिला की लाश का राज़ खुला, पति ने ही की थी हत्या

Nation Lens
Last updated: March 19, 2026 4:29 pm
Nation Lens
Published: March 19, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के मांडूवाला स्थित जंगल में 11 मार्च को जिस महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी उसका हत्यारोपी पति ही निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने दूसरी पत्नी से बात करने का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रंजीत शर्मा मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वर्ष 2009 में उसकी शादी रूपा से हुई थी। करीब चार वर्ष पहले 2021 में रूपा ने पति को छोड़कर दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद रंजीत ने भी पास के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से शादी कर ली। करीब एक वर्ष पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर उसके पास वापस आ गई। रूपा के साथ 11 महीने की बेटी भी थी। दोनों पत्नियां गांव में रह रहीं थी। रंजीत देहरादून के भाटोवाला में रहकर मजदूरी करता था। पिछले महीने 23 तारीख को रूपा अपनी बच्ची को लेकर देहरादून आई थी।
वह लगातार रंजीत पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। पांच मार्च को रंजीत अपनी दूसरी पत्नी सुशीला से फोन पर बात कर रहा था। रूपा ने उसका फोन छीन लिया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रंजीत ने गुस्से में आकर रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के करीब तीन दिन बाद आठ मार्च को उसने शव को बोरे में भरकर मांडूवाला के जंगल में फेंक दिया। इसके लिए उसने अपने ठेकेदार की बाइक ली थी। इसमें बांधकर उसने शव को जंगल तक पहुंचाया।
होली के बाद रंजीत के अकेले काम पर जाने से पुलिस को हुआ शक: घटना के बाद पुलिस ने महिला के कपड़े और हुलिये से यह अंदाजा लगा लिया था कि वह किसी मलिन बस्ती की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की सभी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही 30 से अधिक मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों का सत्यापन किया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें काम कर रहीं थीं। कई दिनों की तहकीकात के बाद पुलिस को एक व्यक्ति के संदेहास्पद होने की सूचना मिली।
पता चला कि रंजीत नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ साइट पर काम करने के लिए आता था। साथ में उसकी एक बच्ची भी रहती थी लेकिन होली के बाद से उसकी पत्नी नहीं आ रही है। पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रंजीत आठ मार्च को उनकी बाइक लेकर गया था। उसने पत्नी को गांव छोड़ने की बात कही थी। इस पर पुलिस का शक और गहरा गया। ठेकेदार को लेकर जब पुलिस रंजीत के पास भाटोवाला पहुंची तो वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

परेड ग्राउंड में 111 वाहन क्षमता वाली ऑटोमेटेड पार्किंग जनता को समर्पित
“मुख्यमंत्री धामी ने ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ मातृशक्ति को किया सम्मानित
देखें वीडियो: देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भड़काऊ नारे लिखने का मामला, सहारनपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बजट सत्र: विधानसभा की सीढ़ियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रेम प्रसंग में विवाद, छात्र-छात्रा के बीच चाकूबाजी, दोनों घायल – छात्रा ICU में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?