By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सुविधा शुरू
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सुविधा शुरू
उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सुविधा शुरू

Nation Lens
Last updated: March 29, 2026 7:06 pm
Nation Lens
Published: March 29, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

ऋषिकेश। देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब देश के अत्याधुनिक हवाई अड्डों की श्रेणी में शामिल हो गया है। रविवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सुविधा का शुभारंभ किया। इस तकनीक के शुरू होने से यात्रियों को अब कागजी दस्तावेजों और लंबी कतारों के झंझट से छुटकारा मिलेगा। ​​एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि डिजी यात्रा सुविधा के तहत यात्रियों को केवल अपना चेहरा दिखाना होगा और उन्हें एयरपोर्ट के भीतर सीधी एंट्री मिल जाएगी। प्रक्रिया के अनुसार ​यात्री अपने फोन पर ‘डिजी यात्रा’ ऐप के माध्यम से बोर्डिंग पास डाउनलोड करेंगे।
​डिजी यात्रा गेट पर लगे स्कैनर पर बोर्डिंग पास दिखाते ही कैमरा यात्री की लाइव फोटो लेगा। ​सॉफ्टवेयर द्वारा इस फोटो का मिलान आधार कार्ड के डाटा से किया जाएगा, जिसके बाद गेट स्वतः खुल जाएगा। ​इस पूरी प्रक्रिया में मैन्युअल पहचान पत्र या टिकट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की भारी बचत होगी। ​यात्रियों की सहायता के लिए गेट पर ‘डिजी बडीज’ को भी तैनात किया गया है, जो ऐप के उपयोग में लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।​यात्री सुविधाओं में विस्तार​डिजी यात्रा के साथ-साथ एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के अनुभव को सुखद बनाने के लिए कई अन्य सेवाओं की भी शुरुआत की है। ​अब एयरपोर्ट परिसर में यात्री हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। छोटे बच्चों के लिए खेल-खिलौनों का एक विशेष किड्स जोन बनाया गया है, जिसमें छोटे बच्चे आनंद की अनुभूति ले सकेंगे। पढ़ने के शौकीनों के लिए किताबों की सुविधा फ्लाइब्रेरिज शुरू की गई है। खास बात यह है कि यात्री यहां से किताब लेकर सफर के दौरान पढ़ सकते हैं और उसे गंतव्य एयरपोर्ट की लाइब्रेरी में जमा कर सकते हैं। ​ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से मंजूरी मिलने के बाद इन सुविधाओं के शुरू होने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सफर अब पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।

 

यूकेएसएसएससी आवेदन हेतु आधार अनिवार्य, हथेली-रेटिना भी होंगे स्कैन
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
पांच जनपदों के लिए आरेंज अलर्ट तो अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित
चंडीगढ़ हमले के बाद देहरादून भाजपा कार्यालय की सुरक्षा कड़ी
होली और ईद को लेकर दून पुलिस अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?