By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: धामी सरकार में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, पांच नए चेहरे शामिल
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > धामी सरकार में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, पांच नए चेहरे शामिल
उत्तराखण्डराजनीति

धामी सरकार में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, पांच नए चेहरे शामिल

Nation Lens
Last updated: March 20, 2026 3:25 pm
Nation Lens
Published: March 20, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार आज संपन्न हो गया। इस विस्तार के तहत धामी कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया, जिससे सरकार को राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सरकार के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में राजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक खजन दास, रुद्रप्रयाग क्षेत्र से भारत सिंह चौधरी, हरिद्वार से वरिष्ठ नेता मदन कौशिक, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा तथा कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए मदन सिंह खेड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ ही राज्य में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्रियों के पांचों पदों को भर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे सरकार के कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह की एक विशेष झलक तब देखने को मिली जब भारत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली, जबकि अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। यह पल समारोह में उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजनीतिक दृष्टि से इस मंत्रिमंडल विस्तार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विस्तार के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और वे अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार करते हैं। राज्य की जनता को इस विस्तार से विकास कार्यों में तेजी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद है।

 

उत्तराखंड श्रम विभाग की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सम्मान
उत्तराखंड महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 95 वीं पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद किया
चार धाम यात्रा में भीड़ का दबाव या सिस्टम की कमजोरी? 60 दिन में 72% श्रद्धालु, 86 दिन रहे पूरी तरह खाली
मानसिक तनाव या सुसाइड की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव में UK07 राइडर ने खुद डिवाइडर से भिड़ाई कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?