By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर अभिभावकों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > Blog > निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर अभिभावकों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Blog

निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर अभिभावकों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Nation Lens
Last updated: April 16, 2026 5:03 pm
Nation Lens
Published: April 18, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। दून में निजी स्कूलों की ओर से लगातार की जा रही फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने आक्रोश जताया। अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन किया। गुरुवार को अभिभावक काफी संख्या में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के आवास पहुंचे और मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने कहा कि फीस वृद्धि होने से लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि शहर के कई नामी प्राइवेट स्कूल नियमों को दरकिनार कर 20 से 25 प्रतिशत तक फीस बढ़ा रहे हैं। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।अभिभावक राजीव प्रजापति, तनुज शर्मा, निशांत शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहा है। साथ ही किताबों और अन्य शुल्कों में भी भारी बढ़ोतरी की जा रही है। प्रीतम सिंह ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर डीएम सविन बंसल से फोन पर संपर्क किया और उसी समय मुलाकात की। प्रीतम सिंह और अभिभावकों ने डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी बंसल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक प्रीतम सिंह ने डीएम को याद दिलाया कि 1 और 2 अप्रैल 2025 को प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी स्कूल तीन वर्षों के भीतर 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बावजूद कई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन कर 20-25% तक फीस बढ़ा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और नियमों के खिलाफ है।डीएम सविन बंसल ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी स्कूल दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।—अभिभावकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे:प्रीतम सिंहकांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे और प्रशासन के माध्यम से जल्द ही राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर हो रही इस मनमानी को रोका जाएगा।

एसएससी परीक्षा नकल गिरोह का मास्टरमाइंड सहारनपुर से गिरफ्तार
डीएम डॉ० आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण
उत्तराखंड पुलिस में 11 अधिकारियों के तबादले
अंकिता भंडारी हत्याकांड: प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?