By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: 14अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > 14अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड

14अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ

Nation Lens
Last updated: April 7, 2026 5:04 pm
Nation Lens
Published: April 7, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा को अत्यंत आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत—गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोकनृत्यों और संगीत की झलक इस आयोजन में भव्य रूप से दिखाई देनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाया जाए तथा कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बने।

मुख्यमंत्री  धामी ने जनमानस से भी इस ऐतिहासिक अवसर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान कार्यक्रम में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए। साथ ही, कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक मिलकर इस आयोजन को स्वच्छ, सुंदर और यादगार बनाएं।

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी। इस कॉरिडोर के माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, प्रदेश में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा और प्रदेश को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाएगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें सचिव शैलेश बगौली, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

उत्तराखंड में 69 काउंटर पर होगा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण
लगातार मिल रही शिकायतों के चलते हीरा गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई
गोलीकांड पर कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित
अवैध खनन से संबंधित ऑडियो सामने आने के बाद इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
डमी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र बनाने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
देखें वीडियो: देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भड़काऊ नारे लिखने का मामला, सहारनपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?