देहरादून | 30 मार्च 2026
देहरादून के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। दो कार सवारों के बीच “पास न देने” को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरी गाड़ी के टायर पर गोली चला दी।
लेकिन ये गोली टायर की बजाय सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स को जा लगी। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फायरिंग के दौरान फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गाड़ी में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक छोटी सी रोड रेज… और एक बेगुनाह की जान चली गई।





