By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Nation LensNation LensNation Lens
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Reading: रेंजर्स ग्राउंड में स्लाइडिंग गेट गिरने से दबे सिटी बस चालक की मौत
Share
Font ResizerAa
Nation LensNation Lens
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Search
  • होम
  • चुनाव
  • भारत
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • खेल
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • पॉडकास्ट
  • बिज़नेस
  • विश्व
  • AI
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Nation Lens > उत्तराखण्ड > रेंजर्स ग्राउंड में स्लाइडिंग गेट गिरने से दबे सिटी बस चालक की मौत
उत्तराखण्ड

रेंजर्स ग्राउंड में स्लाइडिंग गेट गिरने से दबे सिटी बस चालक की मौत

Nation Lens
Last updated: March 10, 2026 6:30 pm
Nation Lens
Published: March 10, 2026
Share
SHARE
Listen to this article

देहरादून। दून के रेंजर्स ग्राउंड में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राउंड का भारी-भरकम लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद करते समय अचानक एक सिटी बस चालक के ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि चुक्खुवाला निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। बताया कि उनकी सिटी बस को जुम्मन गिरी उर्फ बल्ली (44 वर्ष) निवासी बिंदाल पुल के निकट, तिवारी मैटरनिटी हॉस्पिटल के पास स्थित बिंदाल बस्ती चलाता था। सिटी बस को प्रतिदिन रात में रेंजर्स ग्राउंड में ही पार्क करता था। सोमवार रात वह बस खड़ी करने के बाद जब ग्राउंड का लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद कर रहा था, तभी गेट ट्रैक से उतरकर सीधे उसके ऊपर आ गिरा। भारी गेट के नीचे दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल को दून अस्पताल पहुंचाया। तब तक जुम्मन की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। मंगलवार को धारा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने शव का पंचनामा भरा। तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।हादसे पर सिटी बस संचालकों में आक्रोशसरकारी मैदान में हुए इस जानलेवा हादसे के बाद बस संचालकों और मालिकों में भारी आक्रोश है। महानगर सिटी बस सोसाइटी के अध्यक्ष नेता विजय वर्धन डंडरियाल ने गेट के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े मैदान में ऐसा कमजोर और खतरनाक गेट लगाया गया। जिसकी कीमत एक गरीब चालक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्र में डीआईजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे
इबादत कर रहे बुजुर्ग को पीटने का आरोपी गिरफ्तार
चार धाम यात्रा में भीड़ का दबाव या सिस्टम की कमजोरी? 60 दिन में 72% श्रद्धालु, 86 दिन रहे पूरी तरह खाली
आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन(SANTULAN)
ईद-उल-फितर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नेक पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइम

रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ रहे मज़दूर से मारपीट, केस दर्ज

Nation Lens
Nation Lens
February 26, 2026
मेरा नाम मोहम्मद दीपक है..
Supreme Court of India बनाम National Council of Educational Research and Training: पाठ्यपुस्तक विवाद से उठे बड़े सवाल
क्या “कैप्टन” सच में आज़ाद है?
भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

About US

नेशन लेंस (Nation Lens) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की निष्पक्ष और सटीक खबरें सबसे पहले पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सच के साथ!
Quick Link
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Quick Link
  • AI
  • कला-संस्कृति
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • धर्म
  • पॉडकास्ट
© Nation Lens. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?