देहरादून। उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को लेकर कई गंभीर बातें कही हैं, जिसके बाद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है।
वीडियो में अनुराग डोभाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के कुछ लोगों पर मानसिक दबाव और प्रताड़ना का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि उनकी पसंद की शादी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसी वजह से उन्हें काफी तनाव झेलना पड़ा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वीडियो में अनुराग डोभाल ने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रहे मानसिक दबाव और परेशानियों के कारण वह कई बार ऐसा कदम उठाने के बारे में सोच चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट की वजह से अब तक खुद को संभालते रहे हैं।
वीडियो में अनुराग कई बार भावुक होते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इंसान के पास चाहे कितना भी पैसा और शोहरत क्यों न हो, जरूरी नहीं कि उसे सच्ची खुशी भी मिले। उनके मुताबिक, फेम और स्टारडम जितना अच्छा लगता है, उतना ही बड़ा बोझ भी बन सकता है।
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल देहरादून के डोईवाला के रहने वाले हैंऔर सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय माने जात हैं।
हाल ही में वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 17 में भी नजर आए थे, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी। हालांकि पिछले कुछ महीनों से वह सोशल मीडिया पर कम सक्रिय दिखाई दे रहे थे।
अब उनका यह भावुक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई फैंस उनके लिए चिंता जता रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।
▶ पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:



