आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया भर में काम करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है। कंपनियां लागत कम करने और काम की स्पीड बढ़ाने के लिए AI अपना रही हैं। इसका सीधा असर रोजगार पर पड़ रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक करीब 9.2 करोड़ नौकरियां प्रभावित या खत्म हो सकती हैं। कई सेक्टर्स में यह बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है और आने वाले सालों में और तेज होने की संभावना है।
सबसे ज्यादा प्रभावित नौकरियां
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: रिकॉर्ड मैनेजमेंट और फाइल अपडेट अब AI सेकंड्स में कर रहा है।
- कॉल सेंटर/कस्टमर सपोर्ट: चैटबॉट और वॉइस असिस्टेंट 2026 तक 75% बातचीत संभाल सकते हैं।
- बेसिक कंटेंट राइटर: SEO आर्टिकल और प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन अब AI तुरंत तैयार कर रहा है।
- टेलीमार्केटिंग: स्मार्ट वॉइस बॉट हजारों ग्राहकों से एक साथ जुड़ रहे हैं।
- अकाउंटिंग/बुककीपिंग (एंट्री लेवल): इनवॉइस और पेरोल प्रोसेसिंग ऑटोमेट हो रही है।
- ट्रांसलेटर/इंटरप्रेटर: AI टूल्स कई भाषाओं का तुरंत अनुवाद कर रहे हैं।
- ऑफिस असिस्टेंट: मीटिंग शेड्यूलिंग और ईमेल मैनेजमेंट अब AI असिस्टेंट कर रहे हैं।
- जूनियर ग्राफिक डिजाइनर: टेम्पलेट बेस्ड डिजाइनिंग पर AI टूल्स का असर।
- कैशियर/रिटेल स्टाफ: सेल्फ-चेकआउट मशीनें मानव कर्मचारियों की जगह ले रही हैं।
- बेसिक IT सपोर्ट: AI सिस्टम खुद समस्याएं पहचानकर समाधान दे रहे हैं।
बदलाव का असर: AI और ऑटोमेशन से जहां पारंपरिक नौकरियां कम होंगी, वहीं नए अवसर भी पैदा होंगे। डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और AI ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में वही लोग टिक पाएंगे जो नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट करेंगे।
AI का बढ़ता इस्तेमाल रोजगार के लिए चुनौती और अवसर दोनों लेकर आया है। पारंपरिक नौकरियां घटेंगी, लेकिन नई स्किल्स सीखने वालों के लिए संभावनाएं भी बढ़ेंगी। आने वाले समय में स्किल अपग्रेड और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल ही रोजगार सुरक्षित रखने की कुंजी होगी।



